ब्लॉगर टेम्पलेट के रंगों व फोंट्स का परिवर्तन

आपके टेम्पलेट का रंग आपके व्यक्तित्व को मिलता हुआ हो, तो क्या बात है? यद्यपि ब्लॉगर के तयशुदा टेम्पलेट कुछ खास रंग लिए होते हैं पर साथ ही साथ उन रंगों को बदलने का भी प्रावधान है।



Template > Fonts and Colors पर जाएँ।
बायीं ओर आपको बहुत सारी जगहों के नाम लिखे मिलेंगे, जैसे नीचे के चित्र में Page Background Color को दिखाया गया है। दायीं ओर बहुत सारे रंग दिखाए गए हैं जो तीन हिस्सों मे बटें हैं:

  • आपके ब्लोग में प्रयुक्त रंग
  • आपके ब्लोग के रंगों से मेल खाते रंग
  • अन्य रंग
ये विभाजन केवल रंग चयन में आपकी मदद के लिए किया गया है।

अब आप जिस क्षेत्र का रंग बदलना चाहते हैं, बायीं ओर से वह जगह चुनकर क्लिक करें। फिर, दायीं ओर से उस रंग पर क्लिक करें जो आप चुनना चाहते हैं। नीचे के हिस्से में आपका ब्लोग दिख रह होगा। इस परिवर्तन के बाद आपका ब्लोग कैसा दिखेगा ये आपको वहीं पर पता चल जाएगा। जितना चाहें उतना बदलाव लायें और संतुष्ट होने पर save changes पर क्लिक करें।


इसी तरह आप अपने ब्लोग के फोंट्स को भी परिवर्तित कर सकते हैं। मनचाहा फॉण्ट चुनना, बोल्ड इत्यादी करना एवं फॉण्ट के साइज में परिवर्तन भी यहां से संभव है। (संलग्न चित्र देखें)


रंग परिवर्तन के लिए सामान्यतया निम्न विकल्प होते हैं:
  • Page Background Color
  • Text Color
  • Link Color
  • Blog Title Color
  • Blog Description Color
  • Post Title Color
  • Border Color
  • Sidebar Title Color
  • Sidebar Text Color
  • Visited Link Color
फॉण्ट परिवर्तन के लिए निम्न विकल्प उपलब्ध हैं.
  • Text Font
  • Sidebar Title Font
  • Blog Title Font
  • Blog Description Font
  • Post Footer Font
कभी कभी आपके टेम्पलेट में इससे कम या अधिक विकल्प भी उपलब्ध हो सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई परिवर्तन करना है तो हमें सीधे टेम्पलेट में परिवर्तन लाने होंगे। हम अपनी आवश्यकतानुसार इस तरह के विकल्प जोड़-घटा सकते हैं। (इसके लिए ब्लॉगर टेम्पलेट के XML की जानकारी आवश्यक है)। सामान्य प्रयोग के लिए इतना ही काफी है।

1 comments:

उन्मुक्त

December 1, 2007 at 6:12 PM

वाह क्या बात है - धन्यवाद बाताने के लिये।