अगर आप की पोस्ट बहुत बड़ी हो जाती है तो आप केवल कुछ पंक्तियाँ ही मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित कर सकते हैं। 'और पढें' का एक लिंक दे दिया जा सकता है जिसपे क्लिक करने के उपरांत पूरी पोस्ट पढी जा सकती है। इस तरह मुख्य पृष्ट लंबा भी नही होगा, और जो लोग लेख पढना चाहेंगे वो शुरू की कुछ पंक्तियाँ पढ़ने के बाद 'आगे पढें' पर क्लिक करके आगे पढ़ लेंगे। और जो नही पढना चाहते, उन्हें भी सुविधा हो जाया करेगी। :)
ब्लोग बुद्धि का आज का विषय यही है। थोडे से परिवर्तन के बाद ही आप ऐसा कर सकेंगे।
Template > edit HTML पर जायें.
Expand Widget Template के आगे टिक करें.
अब सबसे पहले आप /head खोजें. और उसके ठीक पहले निम्न कोड चित्र में बताये तरीके से डाल दें.
अब data:post.body/ खोजें और उसके नीचे यह कोड डालें. (चित्र पर ध्यान दिया जाए)
Save Template करने के उपरांत settings > formatting में जायें और सबसे नीचे post template में यह कोड डाल कर save settings क्लिक करें. (नीचे के चित्र पर नजर फ़िरायें)
ऐसा करने के बाद आप जब भी नयी पोस्ट लिखेंगे आपको ऐसा दिखने लगेगा. :)
बस हो गया. कोशिश किजिये.
क्या आप की पोस्ट बहुत बड़ी हो जाती है?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
6 comments:
December 10, 2007 9:14 PM
काफी काम की जानकारी ! अभार!
December 10, 2007 10:51 PM
ये आपने बहुत अच्छा काम किया सर।
December 11, 2007 1:56 PM
शानदार जानकारी , शुक्रिया । हमारी समस्या का आपने कोई समाधान खोज ही लिया होगा ।
December 11, 2007 3:22 PM
समस्या है कि हर पोस्ट के आखिर में आ गया कि आगे पढ़ें...
इसका समाधान निकालें क्योंकि अब तक की हर पोस्ट में आगे पढ़ने को कुछ है नहीं। ऑप्शन होना चाहिए कि जिस पोस्ट में चाहें इस्तेमाल करें और जिसमें न चाहें, न करें।
December 11, 2007 4:14 PM
विकास बहुत शुक्रिया.. बाकी सब शानदार है.. बस जो अनिल भाई कह रहे हैं उस समस्या का कुछ समाधान निकालो..
July 9, 2008 3:29 PM
मित्र, समस्या आ रही है. अनिलजी को जो समस्या आयी है वही मेरे साथ भी हो रहा है.
समाधान हो जाए तो मज़ा आ जाएगा.
वैसे मैंने कई और तरह के फ़ायदे उठाए हैं आपके बताए नुस्खे के अनुसार.
शुक्रिया
Post a Comment