लेबलों की बढ़ती संख्या से परेशान?

आजकल अधिकांश ब्लॉगर विभिन्न उद्देश्यों के लिए लेबल का प्रयोग करते हैं। शुरू शुरू में सब कु ठीक ठाक चलता है। लेकिन जैसे जैसे लेबलों की संख्या बढ़ती जाती है, वैसे वैसे साइड बार की लम्बाई भी बढ़ने लगती है। और कभी कभी तो लेबल की लम्बाई वास्तविक पृष्ठ की लम्बाई से बहुत अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में हमारा ब्लोग बिल्कुल अजीब लगने लग जाता है।

इस समस्या का समाधान सरल है। यदि हम लेबलों को लिस्ट की बजाये dropdown मेनू के रुप में प्रदर्शित करें तो समस्त परेशानियाँ स्वमेव ख़त्म हो जाती है। परन्तु दुर्भाग्य से ब्लॉगर इस तरह का कोई भी ऑप्शन नहीं देता। फिर भी यदि हम थोडी सी मेहनत करें तो यह कार्य दुष्कर नही।


सबसे पहले ब्लॉगर मे लोग-इन करने के बाद Template->Edit html पर पहुँचें।
वहाँ पर Edit Template के अंतर्गत Expand Widget Template को क्लिक करें।
अब उसके नीचे वाले बॉक्स मे निम्न कोड ढूँढें। (चित्र में यह कोड लाल रंग के बॉक्स मे दिखाया गया है)





उपरोक्त कोड के बदले निम्न कोड पेस्ट करें।


चित्र में यह कोड हरे रंग मे दिखाया गया है। इस परिवर्तन के बाद Save Template पर क्लिक करें।

बस हो गया। :)

कोशिश करके देखिए। कोई समस्या हो तो टिपियायिये।

5 comments:

अभय तिवारी

November 30, 2007 at 6:05 PM

कुछ काम में फँसा हूँ.. कर के जब देखूँगा.. तब तक्लीफ़ बताऊँगा.. अगर हुई तो.. बढ़ते चलो नौजवान!

azdak

December 1, 2007 at 5:39 PM

मैंने ट्राई किया.. और ट्राई करके फेल हुआ.. बड़ी मुसीबत है, डेलइबर साब..

Batangad

December 1, 2007 at 9:08 PM

ब्लॉगबुद्धि की बुद्धि से लेबल को तो मैं एक पट्टी में लाने में कामयाब रहा। क्या आर्काइव की भी इसी तरह कम जगह में लाने की व्यवस्था है।

Vikash

December 2, 2007 at 7:22 AM

प्रमोद जी! मैंने चेक किया! काम तो करना चाहिये. अब तो हर्षवर्धन जी ने भी समर्थन कर दिया है. शायद कुछ भूल हो गयी होगी.

हर्षवर्धन जी! आर्काइव के लिये ब्लोगर में पहले से विकल्प उप्लब्ध है. Template > Page element में आर्काइव के आगे का Edit क्लिक किजीए. एक नयी विन्डो खुलेगी, उसमें स्टाइल को DropDown Menu चुन लिजीए.

Avinash Das

December 7, 2007 at 10:13 PM

Great sir!