लेबलों की बढ़ती संख्या से परेशान?

आजकल अधिकांश ब्लॉगर विभिन्न उद्देश्यों के लिए लेबल का प्रयोग करते हैं। शुरू शुरू में सब कु ठीक ठाक चलता है। लेकिन जैसे जैसे लेबलों की संख्या बढ़ती जाती है, वैसे वैसे साइड बार की लम्बाई भी बढ़ने लगती है। और कभी कभी तो लेबल की लम्बाई वास्तविक पृष्ठ की लम्बाई से बहुत अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में हमारा ब्लोग बिल्कुल अजीब लगने लग जाता है।

इस समस्या का समाधान सरल है। यदि हम लेबलों को लिस्ट की बजाये dropdown मेनू के रुप में प्रदर्शित करें तो समस्त परेशानियाँ स्वमेव ख़त्म हो जाती है। परन्तु दुर्भाग्य से ब्लॉगर इस तरह का कोई भी ऑप्शन नहीं देता। फिर भी यदि हम थोडी सी मेहनत करें तो यह कार्य दुष्कर नही।


सबसे पहले ब्लॉगर मे लोग-इन करने के बाद Template->Edit html पर पहुँचें।
वहाँ पर Edit Template के अंतर्गत Expand Widget Template को क्लिक करें।
अब उसके नीचे वाले बॉक्स मे निम्न कोड ढूँढें। (चित्र में यह कोड लाल रंग के बॉक्स मे दिखाया गया है)





उपरोक्त कोड के बदले निम्न कोड पेस्ट करें।


चित्र में यह कोड हरे रंग मे दिखाया गया है। इस परिवर्तन के बाद Save Template पर क्लिक करें।

बस हो गया। :)

कोशिश करके देखिए। कोई समस्या हो तो टिपियायिये।

...आगे पढ़ें!

ईमेल द्वारा ब्लोगिंग करें

ब्लॉगर में यह सुविधा बहुत दिनों से है। परन्तु बहुत सारे लोग इस बात से अनजान हैं। विधि बिल्कुल सीधी है।

  • ब्लॉगर में लॉग-इन करें.
  • अपने ब्लॉग की Settings -> Email पर जायें.
  • चित्र में दिखाये गये जगह पर कोइ भी गुप्त शब्द भरें.(गुप्त इसलिये क्युँकि इस शब्द की जानकारी वाला इंसान आपके ब्लोग पर पोस्ट कर सकेगा)
  • Save Settings पर क्लिक करें।
  • अब पोस्ट करने के लिये सीधे सीधे इस नये ईमेल का प्रयोग कर सकते हैं.



उदाहरण के तौर पर अगर मुझे इस ब्लोग पर कोई पोस्ट करनी है तो मैं contactvikash716.my_secret_word@blogger.com पर एक मेल लिखूँगा. मेल का विषय होगा- अपेक्षित पोस्ट का शीर्षक तथा पोस्ट मेल में लिखी जायेगी.

आप सब भी एक कोशिश कर के देखिये. ब्लोगर जब समस्याग्रस्त हो जाये या ऑफिस में ब्लोगर ना खुले - तब इस तरह से आप निर्विघ्न पोस्ट कर सकेंगे.

...आगे पढ़ें!

ब्लॉगर से नेविगेशन बार हटायें

आप सबों ने ध्यान दिया होगा की ब्लॉगर के हर टेम्पलेट के ऊपर एक 'नेविगेशन बार' होता है। यद्यपि यह कभी कभी उपयोगी हो सकता है परन्तु कुछ लोग इसे पसंद नही करते।
इसे हटाना बिल्कुल आसान है।

इसके लिए अपने ब्लॉगर अकाउंट में लोग इन करेंTemplate पर क्लिक करेंफिर Edit HTML पर जाएँ
अब */ एवं body { के बीच में यह कोड पेस्ट करें

#navbar-iframe {
display: none;
height: 0px;
}

'Save template' करते ही आपके ब्लोग से नेविगेशन बार चला जाएगा।

...आगे पढ़ें!

प्रारंभ

यहां पर आप ब्लोगिंग से संबंधित समस्याओं का उपचार प्राप्त कर सकते हैं। आपको बस नीचे दिए गए फॉर्म में अपनी समस्या जाहिर करनी है।

मुझे नहीं पता कि मैं कितनी जल्दी और कितनों को जवाब दे पाऊँगा। सब कुछ मेरी व्यस्तता और मेरी योग्यता पर निर्भर है। लेकिन मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं अपने पास आने वाली हर समस्या का समाधान जल्द से जल्द ढूंढ सकूं। कृपया एक समस्या एक ही बार भेजें.




...आगे पढ़ें!