किसी भी ब्लॉग मे अगर कुछ विवादास्पद दिखे तो उसे आप फ्लैग कर सकते हैं। लेकिन यह किसी भी तरह से सेंसर नही है। और एक उग्र भीड़ किसी ब्लॉग को लगातार फ्लैग कर कुछ नहीं बिगाड़ सकती। यद्यपि आप अपने ब्लॉग के ऊपर लगे नवीगेशन बार को इस तरीके से छुपा सकते हैं। परन्तु इसका प्रयोग टेम्पलेट की सुन्दरता बरकरार रखने के लिए है। अगर कोई कोशिश करे तो उस छुपे हुए नेविगशन बार को आसानी से देखा जा सकता है.
उसके लिए फायरफॉक्स में कई एक्सटेंशन हैं। जो आपको हर पेज के लिए अपना CSS प्रयोग मे लाने की अनुमति देते हैं। जिनके उपयोग से आप इस तरह की किसी भी चीज को देख सकते हैं। क्यूंकि ब्लोगेर अपनी तरफ़ से वो बार हर किसी क्लाइंट को भेजता ही है। (थोडी बहुत html/CSS की जानकारी वाले लोग 'वेब डेवलपर' नाम का एक्सटेंशन देख सकते हैं)
लेकिन इस पोस्ट का उद्देश्य सिर्फ़ ये बताना है किअपनी ऊर्जा किसी ब्लॉग को फ्लग करने मे लगना व्यर्थ है। क्यूंकि इससे आपका उद्देश्य पूरा नही होता। फ्लैगिंग समबन्धित औफिसिअल जानकारी के लिए यहां देखें।
शुरुआत मे ही लिखा है:
"The Flag button is not censorship and it cannot be manipulated by angry mobs."
फ्लैगिंग से संबंधित तथ्य
गूगल टाक का नया ब्लोगिया कारनामा
जी हाँ! गूगल टाक का एक नया प्रयोग किया जा सकता है. आपके ब्लोग पर ऐसे बहुत से विजिटर आते हैंं जिनका कोई गूगल अकांउट नहीं होता. बहुतों के पास तो इमेल भी नहीं होता. गूगल का यह नया फ़ीचर आपके पाठक को यह सहूलियत देगा कि बिना किसी ताम झाम के वो आपसे चैट कर सकें. आपके लिये यह बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा कि किसी मित्र से चैट करते हैं. कोई विशेष सेटिंग भी आवश्यक नहीं. उदाहरण के तौर पर इस ब्लोग में साइडबार के सबसे उपर देखें.
अब सवाल ये है कि कैसे करें?
जवाब बिलकुल आसान.
गूगल टाक के ब्लोग पर अधिक जानकारी: http://googletalk.blogspot.com/2008/02/google-talk-chatback.html
ब्लोग चोर को ऐसे पकड़ें
बहुत बार आपके ब्लोग की बातें कोई भी बिना बताये अपनी वेबसाइट पे चढा देता है। वेब के इतने विस्तार के बाद इस तरह की चोरी पकड़ी जानी बहुत मुश्किल सी हो गयी है। ऐसे में कौपी स्केप एक ऐसी साईट है जो काफी मददगार सिद्ध हो सकती है।
वेबसाइट का पता है: http://www.copyscape.com
और यह आपके वेबसाईट के किन पन्नों की कितनी प्रतियाँ कहाँ कहाँ हैं, इन सबकी जानकारी दे देता है। अगर पहले नहीं देखा है तो एक बार जरूर देखें।
क्या आपके हेडर का इमेज मूल आकार से छोटा दिखता है?
क्या आपके हेडर का इमेज मूल आकार से छोटा दिखता है? संभवतः ब्लॉगर ने हाल में कुछ अंदरूनी बदलाव किये हैं जिसके फलस्वरूप हेडर इमेज का साइज निश्चित हो गया है। मुझे कुछ लोगों से यह सुनने को मिला कि वो अगर १००० px की मोटाई वाला चित्र भी चढाते हैं तो उनका आकार अपरिवर्तित रहता है। अगर आप भी ऐसी कोई समस्या के शिकार हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये हैं.
अगर आप चाहते हैं कि चित्र हमेशा ही ब्राउजर की पूरी चौडाई मे दिखे तो Template> edit html में जाकर ये पंक्ति खोजें
body {
background: $bgColor;
और इन पंक्तियों के ठीक ऊपर ये पंक्तियां डाल दें
#Header1_headerimg {
width:100%;
height: auto;
}
इसके बाद Save Template पर क्लिक करते ही, हेडर विंडो की पूरी चौड़ाई में दिखने लगेगा.
अगर आप पूरी चौड़ाई इस्तेमाल करने के बदले एक निश्चित चौड़ाई इस्तेमाल में लाना चाहते हैं तो width:100%; वाली लाइन को बदल दें. अर्थात यदि आप हेडर की इमेज का साइज 870 पिक्सल सुनिश्चित करना चाहते हैं तो width: 870px; लिखें. अंत में ’;’ इस चिन्ह का इस्तेमाल ना भूलें.
इसके बाद आप चाहे किसी भी साइज का हेडर अपलोड करें, आकार में कोई परिवर्तन नहीं दिखेगा.
क्या आप की पोस्ट बहुत बड़ी हो जाती है?
अगर आप की पोस्ट बहुत बड़ी हो जाती है तो आप केवल कुछ पंक्तियाँ ही मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित कर सकते हैं। 'और पढें' का एक लिंक दे दिया जा सकता है जिसपे क्लिक करने के उपरांत पूरी पोस्ट पढी जा सकती है। इस तरह मुख्य पृष्ट लंबा भी नही होगा, और जो लोग लेख पढना चाहेंगे वो शुरू की कुछ पंक्तियाँ पढ़ने के बाद 'आगे पढें' पर क्लिक करके आगे पढ़ लेंगे। और जो नही पढना चाहते, उन्हें भी सुविधा हो जाया करेगी। :)
ब्लोग बुद्धि का आज का विषय यही है। थोडे से परिवर्तन के बाद ही आप ऐसा कर सकेंगे।
Template > edit HTML पर जायें.
Expand Widget Template के आगे टिक करें.
अब सबसे पहले आप /head खोजें. और उसके ठीक पहले निम्न कोड चित्र में बताये तरीके से डाल दें.
अब data:post.body/ खोजें और उसके नीचे यह कोड डालें. (चित्र पर ध्यान दिया जाए)
Save Template करने के उपरांत settings > formatting में जायें और सबसे नीचे post template में यह कोड डाल कर save settings क्लिक करें. (नीचे के चित्र पर नजर फ़िरायें)
ऐसा करने के बाद आप जब भी नयी पोस्ट लिखेंगे आपको ऐसा दिखने लगेगा. :)
बस हो गया. कोशिश किजिये.