गूगल टाक का नया ब्लोगिया कारनामा

जी हाँ! गूगल टाक का एक नया प्रयोग किया जा सकता है. आपके ब्लोग पर ऐसे बहुत से विजिटर आते हैंं जिनका कोई गूगल अकांउट नहीं होता. बहुतों के पास तो इमेल भी नहीं होता. गूगल का यह नया फ़ीचर आपके पाठक को यह सहूलियत देगा कि बिना किसी ताम झाम के वो आपसे चैट कर सकें. आपके लिये यह बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा कि किसी मित्र से चैट करते हैं. कोई विशेष सेटिंग भी आवश्यक नहीं. उदाहरण के तौर पर इस ब्लोग में साइडबार के सबसे उपर देखें.

अब सवाल ये है कि कैसे करें?
जवाब बिलकुल आसान.

  • इस लिंक पर जायें.
  • दिया गया कोड कौपी करें.
  • फिर अपने ब्लोग के Layout > Page Elements में जाकर एक नया Add HTML/javascript जोड़ें.
  • वहाँ कोड स्थापित करें
  • परिवर्तन सहेजना ना भूलें.


गूगल टाक के ब्लोग पर अधिक जानकारी: http://googletalk.blogspot.com/2008/02/google-talk-chatback.html

...आगे पढ़ें!

ब्लोग चोर को ऐसे पकड़ें

बहुत बार आपके ब्लोग की बातें कोई भी बिना बताये अपनी वेबसाइट पे चढा देता है। वेब के इतने विस्तार के बाद इस तरह की चोरी पकड़ी जानी बहुत मुश्किल सी हो गयी है। ऐसे में कौपी स्केप एक ऐसी साईट है जो काफी मददगार सिद्ध हो सकती है।

वेबसाइट का पता है: http://www.copyscape.com

और यह आपके वेबसाईट के किन पन्नों की कितनी प्रतियाँ कहाँ कहाँ हैं, इन सबकी जानकारी दे देता है। अगर पहले नहीं देखा है तो एक बार जरूर देखें।

...आगे पढ़ें!

क्या आपके हेडर का इमेज मूल आकार से छोटा दिखता है?

क्या आपके हेडर का इमेज मूल आकार से छोटा दिखता है? संभवतः ब्लॉगर ने हाल में कुछ अंदरूनी बदलाव किये हैं जिसके फलस्वरूप हेडर इमेज का साइज निश्चित हो गया है। मुझे कुछ लोगों से यह सुनने को मिला कि वो अगर १००० px की मोटाई वाला चित्र भी चढाते हैं तो उनका आकार अपरिवर्तित रहता है। अगर आप भी ऐसी कोई समस्या के शिकार हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये हैं.


अगर आप चाहते हैं कि चित्र हमेशा ही ब्राउजर की पूरी चौडाई मे दिखे तो Template> edit html में जाकर ये पंक्ति खोजें

body {
background: $bgColor;

और इन पंक्तियों के ठीक ऊपर ये पंक्तियां डाल दें

#Header1_headerimg {
width:100%;
height: auto;
}

इसके बाद Save Template पर क्लिक करते ही, हेडर विंडो की पूरी चौड़ाई में दिखने लगेगा.

अगर आप पूरी चौड़ाई इस्तेमाल करने के बदले एक निश्चित चौड़ाई इस्तेमाल में लाना चाहते हैं तो width:100%; वाली लाइन को बदल दें. अर्थात यदि आप हेडर की इमेज का साइज 870 पिक्सल सुनिश्चित करना चाहते हैं तो width: 870px; लिखें. अंत में ’;’ इस चिन्ह का इस्तेमाल ना भूलें.

इसके बाद आप चाहे किसी भी साइज का हेडर अपलोड करें, आकार में कोई परिवर्तन नहीं दिखेगा.

...आगे पढ़ें!

क्या आप की पोस्ट बहुत बड़ी हो जाती है?

अगर आप की पोस्ट बहुत बड़ी हो जाती है तो आप केवल कुछ पंक्तियाँ ही मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित कर सकते हैं। 'और पढें' का एक लिंक दे दिया जा सकता है जिसपे क्लिक करने के उपरांत पूरी पोस्ट पढी जा सकती है। इस तरह मुख्य पृष्ट लंबा भी नही होगा, और जो लोग लेख पढना चाहेंगे वो शुरू की कुछ पंक्तियाँ पढ़ने के बाद 'आगे पढें' पर क्लिक करके आगे पढ़ लेंगे। और जो नही पढना चाहते, उन्हें भी सुविधा हो जाया करेगी। :)

ब्लोग बुद्धि का आज का विषय यही है। थोडे से परिवर्तन के बाद ही आप ऐसा कर सकेंगे।


Template > edit HTML पर जायें.
Expand Widget Template के आगे टिक करें.
अब सबसे पहले आप /head खोजें. और उसके ठीक पहले निम्न कोड चित्र में बताये तरीके से डाल दें.





अब data:post.body/ खोजें और उसके नीचे यह कोड डालें. (चित्र पर ध्यान दिया जाए)





Save Template करने के उपरांत settings > formatting में जायें और सबसे नीचे post template में यह कोड डाल कर save settings क्लिक करें. (नीचे के चित्र पर नजर फ़िरायें)






ऐसा करने के बाद आप जब भी नयी पोस्ट लिखेंगे आपको ऐसा दिखने लगेगा. :)



बस हो गया. कोशिश किजिये.

...आगे पढ़ें!

याहू जैसे स्माइलीज अब ब्लोग पोस्ट में भी

कितना अजीब लगता है ना जब आप स्माइलीज के अभाव में चिन्हों से ही काम चलाते हैं। ब्लॉग बुद्धि लेकर आया है ऐसा उपाय जिससे आपके पोस्ट में याहू जैसे स्माइलीज आ जायेंगे।

यह स्क्रिप्ट उन लोगों के लिए काफी लाभदायक होगा जो ब्लोग लिखते वक्त भी स्माइलीज का बहुत ही ज्यादा प्रयोग करते हैं। उदाहरण के तौर पर नीचे दिखाए गए दो चित्र देखें।

स्क्रिप्ट के इस्तेमाल के पहले:
स्क्रिप्ट के इस्तेमाल के बाद
आजतक आपने जितने भी पोस्ट में स्माइलीज का प्रयोग किया है उन सारे पोस्ट्स में भी साधारण चिन्हों की जगह स्माइलीज दिखाई देने लगेंगे। ज्यादा भुमिका ना बांधते हुए सीधे काम की बात।



१ - ब्लोगर पर लोग-इन करें। template > edit html > edit template के अंतर्गत Expand widget template पर क्लिक करें।


2 - head टैग ढूँढें। एवं उसके ठीक नीचे निम्न कोड चिपकायें। (जैसा कि चित्र मे दिखाया गया है)






३ - body टैग ढूँढें। उसके अंदर यह लिखें: onload='replaceText();' (चित्रानुसार)

४ - data:post.body ढूँढें। (नीचे के चित्र में लाल रंग के बक्से में प्रदर्शित) एवं उसके ठीक पहले वाले टैग में id='postcontent' लिखें। (नीचे के चित्र मे ठीक पहले वाला टैग P है, किसी किसी टेम्प्लेट मे कुछ और भी हो सकता है। जो भी टैग है उसमे परिवर्तन करें. परिवर्तन हरे रंग में प्रदर्शित है.)

५ - save template पर क्लिक करें। बस हो गया।

किसी तरह कि कोई समस्या आनी तो नही चाहिऐ परन्तु अगर कुछ गडबडी होती है तो सूचित करें। अभी तक आप जिन जिन चिन्हों का प्रयोग कर सकते हैं वो ये रहे:

  • :)
  • :(
  • ;)
  • :P या :p
  • :D या :d
  • :X या :x
  • :O या :o



(सोच रहा हूँ कि एक डिस्क्लेमर भी लिख ही डालूँ कि यहां प्रदर्शित हर कोड का इस्तेमाल आपकी अपनी जिम्मेवारी है)


...आगे पढ़ें!